Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

उत्तराखंड में भाजपा केंद्रीय हाईकमान ने निकाली बंपर भर्तियां, तीरथ ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड- धस्माना के व्यंग्य बाण

उत्तराखंड में भाजपा के सीएम बदलने को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत ने कड़े तंज कसे। उन्होंने उत्तराखंड को भाजपा की प्रयोगशाला बताया।

उत्तराखंड में भाजपा के सीएम बदलने को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत ने कड़े तंज कसे। उन्होंने उत्तराखंड को भाजपा की प्रयोगशाला बताया। साथ ही कहा कि ये भाजपा का सीएम की ट्रेनिंग देने का केंद्र बन गया है। उन्होंने तंज कसते हुए यहां तक कहा कि अब भाजपा के केंद्रीय आलाकमान ने बम्पर भर्तियां निकाली हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को विश्व रिकार्ड बनाने का शौक है। हर बार वह रिकॉर्ड बनाते हैं। इस बार वह उत्तराखंड में सीएम बनाने का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी करीब साढ़े चार साल में उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री दिए गए। बचे हुए छह महीनों में दो और विधायकों को सीएम की कुर्सी मिल सकती है। दो दो महीने के लिए दो को जिम्मेदारी दी जा सकती है। ताकी ये भी रिकॉर्ड बन सके। मोदी जी पांच साल में पांच सीएम बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने की फिराक में हैं।
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि केंद्रीय आलाकमान ने अब मन बनाया है कि अगर 2022 में भाजपा सत्ता में वापसी करेगी तो वो सीएम भर्ती का काम उपनल या पीआरडी के जिम्मे छोड़ देगी। उससे सीएम के हटने के बाद उसके पेंशन रख रखाव का भार सरकार पर नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि एक रिकॉर्ड उत्तराखंड में ये भी बना है। जो पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुका है। चौधरी चरण सिंह ऐसे पीएम थे, जिन्होंने संसद का एक भी दिन सामना नहीं किया। इसी तरह तीरथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री बनने के बाद एक भी दिन विधानसभा का सामना नहीं किया। वे उत्तराखंड में ऐसा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।