सौतेले बाप की करतूत, ट्रांसलेशन नहीं करने पर पांच साल की बच्ची पर घोंपता था पैन की नोक, फोटो देख सिहर जाओगे आप
अंग्रेजी की ट्रांसलेशन न कर पाने पर सौतेला बाप इतना आग बबूला हो जाता था कि बच्ची की पीठ पर पैन की नोक से प्रहार कर देता था।
पांच साल की बच्ची को पढ़ाने के नाम पर सौतेला बाप ऐसा अत्याचार करता था, जिसे सुनकर या देखकर हर कोई सिहर उठेगा। अंग्रेजी की ट्रांसलेशन न कर पाने पर वह इतना आग बबूला हो जाता था कि बच्ची की पीठ पर पैन की नोक से प्रहार कर देता था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो क्षेत्र के व्यापारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर लिया।मामला उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर का है। यहां मलिक कालोनी में एक व्यक्ति ने मासूम की पीठ पर पैन की नोक से सैकड़ों प्रहार कर दिए। बताया गया है एक महिला का तीन-चार साल पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने दो बेटियों के साथ रहने लगी। बाद में उसने योगेश नाम के युवक से शादी कर ली। शादी के बाद पूरा परिवार साथ रहने लगा। कुछ समय तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में योगेश छोटी बेटी को यह कहकर प्रताड़ित करने लगा कि उसे अंग्रेजी नहीं आती है। इसके लिए वह पांच साल की मासूम बच्ची को प्रताड़ित करने के लिए उसके पीठ पर पेन की नोक चुभाकर प्रताड़ित करने लगा। इससे उसके पीठ पर पेन की नोक के सैकड़ों निशान हो गए।
बच्ची के पीठ पर निशान देख किसी ने फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। धीरे धीरे यह पोस्ट शहर में वायरल हो गई। वायरल पोस्ट देख शहर के कुछ व्यापारियों ने उसकी पहचान कर ली। रविवार सुबह व्यापारी सोनू खुराना साथियों संग आरोपित युवक के घर गए और उसे पकड़ लिया। साथ ही सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली। बाद में पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।
एसएसपी, यूएसनगर दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बच्ची को उसके पिता के द्वाना नुकीले पेन की नोक से घायल करने की सूचना मिली है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित बच्चे की मां की तहरीर मिलने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक मासूम बच्ची की मां ने बताया कि उसका पति दो साल से उसकी बेटियों को प्रताड़ित करता था। कुछ दिन पहले वह एक अंग्रेजी की किताब लेकर घर पहुचा था। इसके बाद उसने पांच साल की बेटी से पढ़ने और उसका ट्रांसलेशन करने को कहा था। जब वह यह सब नही कर पाई तो उसने प्रताड़ित करते हुए शरीर में पेन की नोक चुभाए। इसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर गूलरभोज चली गई थी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






