चिंताजनकः 24 घंटे के भीतर कोरोना से गई 50 डॉक्टरों की जान, दूसरी लहर में अब तक 244 की मौत

कोरोना का हमला आम व्यक्ति के साथ ही लोगों की जान बचाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर भी हो रहा है। इसकी चपेट में चिकित्सक भी आ रहे हैं और उनकी भी मौत हो रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने सोमवार को जानकारी दी कि 24 घंटे में देश में 50 डॉक्टरों ने कोरोना के कारण जान चली गई। कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 244 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है।
बताया कि 26 साल के डॉक्टर अनस मुजाहिद दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में रेजीडेंट डॉक्टर थे, जो एक डेडिकेटेड कोविड स्पेशियलिटी सेंटर है। वह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कुछ घंटों के भीतर ही उनकी मौत हो गई। कोरोना की दूसरी लहर में मौत के मुंह में गए डॉक्टरों में वो सबसे युवा थे। पिछले साल कोरोना की पहली लहर में 736 डॉक्टरों की मौत हुई थी। इसको मिलाकर अब तक 980 डॉक्टर महामारी के मरीजों का इलाज करते-करते अपनी जान दे गंवा चुके हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






