देवभूमि मानव संसाधन ट्रस्ट 50 हजार लोगों को बांटेगा मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजरः धस्माना

कोविड19 के प्रथम दौर में पंद्रह हजार जरूरतमंद लोगों में आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, नगर निगम के सफाई कर्मियों, समाचारपत्र वितरकों को राशन किट, सैनिटाजर, मास्क व ग्लव्स वितरित करने वाली उत्तराखंड की अग्रणी सामाजिक संस्था देवभूमि मानव संसाधन ट्रस्ट एक बार फिर जरूरतमंद लोगों की सहायतार्थ मैदान में उतर गई है। आज इसकी शुरुआत गोविंदगढ़ में ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की ओर से लोगों को एन्टी कोरोना किट का वितरण शुरू कर दिया गया है। इसमें मास्क सैनिटाजर व ग्लव्स शामिल हैं । पहले दिन ये किट 107 लोगों को वितरित किये गए।
इस अवसर पर व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के माध्यम से ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने संक्षेप में लोगों से कोरोना से स्वयं को अपने परिजनों को व आस पड़ोस के लोगों को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे बचने का सबसे आसान तरीका है मास्क, सैनिटाइएजेशन व सावधानी।
धस्माना ने कहा कि यह बीमारी सबसे पहले उसे दबोचती है, जो मास्क नहीं पहनता है और भीड़ भाड़ में जाता है। हाथों को साफ नहीं रखता, इसलिए मास्क पहनो, भीड़ से बचो और बार बार साबुन से हात धोते रहो। आज ट्रस्ट के स्वयंसेवी शकील अहमद व अजय शर्मा ने ऐंटी कोरोना किट वितरित किये। इस अभियान के बारे में प्रेस को बताते हुए धस्माना ने कहा कि राजधानी देहरादून से शुरू हुआ यह अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा। शुरुआत में पचास हजार लोगों को यह ऐंटी कोरोना किट वितरित करने का कार्यक्रम है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






