ब्याज वसूलने के लिए किया अपहरण का प्रयास, दो रिकवरी एजेंट गिरफ्तार, एक फरार
देहरादून में ब्याज के पैसे वसूलने के लिए आए दो वसूली एजेंटों ने एक व्यक्ति के अपहरण का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक अन्य साथी फरार है।

देहरादून में ब्याज के पैसे वसूलने के लिए आए दो वसूली एजेंटों ने एक व्यक्ति के अपहरण का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक अन्य साथी फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
ये है मामला
मामला देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली कि पैसे वसूली करने के उद्दहेश्य से वसूली एजेंट मसूरी रोड पर स्थित निर्माणाधीन मेगा काउंटी सोसायटी में एक व्यक्ति दानिश का अपहरण का प्रयास कर रहे हैं। उनके पास हथियार भी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दानिश पुत्र इकराम निवासी हुसैनपुर बुढ़ाना मुज्जफर नगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी कुठालगेट देहरादून के अपरहण का प्रयास किया जा रहा है। दानिश मेगा काउंटी सोसाइटी में फैब्रिकेटिंग का काम करता है। दो बदमाश उसे हथियारों के बल पर जबरदस्ती साथ ले जा रहे थे। पुलिस नेदोनों बदमाशों को मौके पर ही अवैध खुखरी और चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
ये हैं आरोपी
दोनों आरोपियों की पहचान सौरव प्रधान पुत्र स्व. अजय सिंह प्रधान निवासी ग्राम हरछावाला तपोवन थाना रायपुर देहरादून और प्रदीप नीरज पुत्र प्रभु दास नीरज मकान नंबर 21 आमवाला तरला शास्त्रीपुरम थाना रायपुर देहरादून के रूप में की गई।
करते हैं अपहरण, देते हैं यातनाएं
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे मियांवाला निवासी नील अरुण के लिए काम करते हैं। नील अरुण ब्याज में लोगों को पैसे देता है। पैसे ना लौटाने पर पैसे ना देने वाले का वे अपहरण कर अपने ठिकाने पर ले जाते हैं। वहां पर उससे मारपीट कर जबरन वसूली करते हैं। आज भी हम दोनो दानिश को वसूली करने के उद्देश्य से उठा कर ले जा रहे थे। थोड़ी दूरी पर ही नील अरुण गाड़ी लेकर हमारा इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखकर वह मौके से भाग गया। अभियुक्तो ने यह भी बताया कि 25 तारीख को भी उन्होंने दानिश का अपहरण किया था। 2 दिन उसे अपने कब्जे में रखकर डराया धमकाया। उसने दो दिन में पैसे लौटाने को कहा। उसकी मोटर साइकिल कब्जे में रख लिया। दो दिन बाद भी पैसा न लौटाने पर आज उसे जबरदस्ती वसूली करने के लिए अपहरण कर ले जा रहे थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






