Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती, हरिद्वार कुंभ में पूजन से समय था मास्क नदारद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संगठन ने संघ ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संगठन ने संघ ने यह जानकारी दी। मोहन भागवत हाल ही में हरिद्वार कुंभ में भी शिकरत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ ही संघ के कार्यक्रमों में शिरकत की थी। हरिद्वार में हरकीपैडी में गंगा पूजन के समय उनका मास्क भी ठोडी से नीचे लटका हुआ था।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि भागवत को अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि भागवत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। आरएसएस ने ट्वीट कर बताया है कि डॉक्टर मोहन भागवत का कोरोना टेस्ट कराया गया था। डॉक्टर भागवत के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
डॉक्टर भागवत के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट शुक्रवार की दोपहर पॉजिटिव आई। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर भागवत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुताबिक डॉक्टर भागवत को कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। संगठन के मुताबिक डॉक्टर भागवत को सामान्य जांच और सावधानी के नाते नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर संघ प्रमुख डॉक्टर भागवत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।