Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 9, 2026

तीन बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, युवती सहित पांच घायल

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में तीन बाइक के आपस में टकराने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवती सहित पांच युवक घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में तीन बाइक के आपस में टकराने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवती सहित पांच युवक घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक जीवनगढ़ रोड पर कालिंदी अस्पताल के पास तीन बाइक के आपस में टकराने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार घायलों को उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर तथा दो घायलों को कालिंदी हॉस्पिटल लाइन जीवनगढ़ भिजवाया। उपचार के दौरान मिलन (20 वर्ष) पुत्र स्वराज निवासी मेहुवाला थाना विकासनगर देहरादून को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
दो घायलों में मयंक (23 वर्ष) पुत्र मनोहर सिंह निवासी जूडो लोहारी बिहार हाल निवासी लाइन जीवनगढ़ और अमन (16 वर्ष) पुत्र गफार निवासी जीवनगढ़ को देहरादून के श्री महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीन घायलों में सतपाल (23 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह निवासी पुन्हा पोखरी चकराता, अनस (17 वर्ष) पुत्र गफ्फार निवासी जीवनगढ़ और साइना (19 वर्ष) पुत्री गफ्फार निवासी जीवनगढ़ को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।