Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा कोरोना संक्रमितों का शव, देहरादून में अधिकारियों के अवकाश पर रोक

अब कोरोना संक्रमित व्यक्ति का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा। अभी तक शव का अंतिम संस्कार प्रशासन की ओर से किया जा रहा था।


अब कोरोना संक्रमित व्यक्ति का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा। अभी तक शव का अंतिम संस्कार प्रशासन की ओर से किया जा रहा था। अब इस शर्त पर ढील दी गई है। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ये जानकारी दी।
देहरादून के डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी तक कोरोना संक्रमित मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को नहीं सौंपा जाता था। प्रशासनिक निगरानी में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाता था। अब लोग अपने जिला प्रशासन की अनुमति लेने के बाद शव को अपने पैतृक स्थान पर ले जा सकेंगे। इसके लिए कोविड सुरक्षा के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
उन्होंने कहा कि रिसर्च संस्थानों और आवासीय विद्यालयों में बाहर से आने वालों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ लाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। यहां आने के बाद जांच की व्यवस्था नहीं रहेगी। वहीं, उन्होंने लोगों से कोविड सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील भी की।
अधिकारियों के अवकाश पर रोक
जिलाधिकारी ने बताया कि 12 और 14 अप्रैल 2021 को कुम्भ मेला शाही स्नान प्रस्तावित होने के कारण व्यवस्था बनाए रखने तथा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत समस्त जिलास्तरीय अधिकारी मुख्यालय में ही बने रहेंगे। इस दौरान वे सौपे गए उत्तरदायित्वों का निर्वहनकरेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त तिथियों में किसी भी जिला स्तरीय अधिकारी को अवकाश स्वीकृत नही किया जाएगा। न ही मुख्यालय छोड़ने की अनुमति रहेगी। यदि कोई अवकाश पूर्व स्वीकृत किया गया है तो उसे निरस्त समझा जाएगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।