कमरे में फांसी पर लटका मिला पति का शव, पत्नी और दो साल की बच्ची मिली मृत
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां बेरीनाग तहसील के अंतर्गत चचरेता गांव में एक व्यक्ति का शव कमरे में फांसी से लटका मिला। वहीं, पत्नी और दो साल की बेटी भी मृत मिले।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां बेरीनाग तहसील के अंतर्गत चचरेता गांव में एक व्यक्ति का शव कमरे में फांसी से लटका मिला। वहीं, पत्नी और दो साल की बेटी भी मृत मिले। इस घटना से पूरे गांव के लोग सकते में हैं। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।
माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से पहले व्यक्ति ने पत्नी और बेटी को जहर दिया। फिर खुद फांसी के फंदे से लटक गया। मृतकों में चचरेत गांव निवासी चंचल महरा (26 वर्ष) उसकी पत्नी सरिता (22 वर्ष) और बेटी गीतांजलि (दो वर्ष) हैं। महिला और बच्ची के शव बिस्तर पर पड़े थे।
बताया जा रहा है कि ये गांव तहसील मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर है। वहीं गांव पहुंचने के लिए सड़क से दो किमी पैदल चलना पड़ता है। वारदात सामने आने के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






