Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 25, 2026

कार की ड्राइविंग सीट पर बेहोश मिला कांस्टेबल, अस्पताल में किया मृत घोषित

देहरादून के रायवाला क्षेत्र में एक होटल के बाहर खड़ी कार की ड्राइविंग सीट पर एक कांस्टेबल बेहोशी की हालत में मिला। अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देहरादून के रायवाला क्षेत्र में एक होटल के बाहर खड़ी कार की ड्राइविंग सीट पर एक कांस्टेबल बेहोशी की हालत में मिला। अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के आधार कार्ड आदि से उसकी पहचान हो पाई।
रायवाला पुलिस के मुताबिक रायवाला बाजार स्थित लक्ष्मी पैलेस होटल के मैनेजर ने फोन से सूचना दी कि एक व्यक्ति होटल के सामने बेहोशी की हालत में गाड़ी में पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और इंडिगो कार में चालक की सीट पर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला।
पुलिस के मुताबिक उसकी जानकारी के लिए तलाशी ली गई तो पर्स में मिले आधार कार्ड पर गणेश नाथ (34 वर्ष) पुत्र किशन नाथ निवासी तल्लीताल बाजार वार्ड नंबर 13 जनपद नैनीताल दर्ज मिा। इसके अतिरिक्त पर्स से मैस की अग्रिम रसीद कुम्भ मेला क्षेत्र हरिद्वार की मिली। इस पर प्रतिसार निरीक्षक कुम्भ मेला महोदय की मुहर व हस्ताक्षर अंकित हैं। इस पर कानि 0 4IAP गणेश नाथ जनपद नैनीताल अंकित है।
पुलिस ने बताया कि उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को एम्स अस्पताल ऋषिकेश की मोर्चरी में रखा गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।