Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

उत्तराखंड में सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एक मार्च से शुरू होगी आफलाइन पढ़ाई

उत्तराखंड में एक मार्च से उच्च शिक्षा संस्थाओं में नियमित रूप से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। यानी यहां आफलाइन कक्षाएं शुरू करने की तैयारी हो गई है। टीएसडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अन्य हॉस्टाल वाले कॉलेजों में 25 फरवरी से हॉस्टल में कमरे अलाट करने की भी तैयारी हो चुकी है।

धीरे-धीरे जब सब कुछ खुल रहा है तो अब उच्च शिक्षा संस्थानों का नंबर भी आ गया है। उत्तराखंड में एक मार्च से उच्च शिक्षा संस्थाओं में नियमित रूप से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। यानी यहां आफलाइन कक्षाएं शुरू करने की तैयारी हो गई है। टीएसडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अन्य हॉस्टाल वाले कॉलेजों में 25 फरवरी से हॉस्टल में कमरे अलाट करने की भी तैयारी हो चुकी है।
अब एक मार्च से सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सभी सेमेस्टर पहले ही भांति संचालित होने हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी शिक्षण संस्थाओं को कोरोना से सुरक्षा से संबंधित मानकों का पालन करना होगा।
इससे पहले सरकार ने बीती 11 दिसंबर को आदेश जारी कर आफलाइन मोड में आंशिक रूप से पठन-पाठन सुचारू करने का आदेश जारी किया था। साथ ही 15 दिसंबर को पठन-पाठन शुरू करने के संबंध में गाइड लाइन जारी की गई थीं। उक्त आदेश में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर पहले और अंतिम सेमेस्टर में अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने वाले थ्योरी और प्रेक्टिकल विषयों की आफलाइन कक्षाएं संचालित करने को अनुमति दी गई थी। शेष कक्षाओं में अभी तक आनलाइन कक्षाएं संचालित हो रहीं थीं।
प्रदेश सरकार ने दसवीं और 12 वीं की कक्षाएं दो नवंबर से आफलाइन शुरू कर दी थी। साथ ही छात्रों को आनलाइन का विकल्प भी दिया था। इससे स्कूलों में छात्रसंख्या न के बराबर थी। इसके बाद छठी, सातवीं, आठवीं, नवीं और 11 वीं के आठ फरवरी से आफलाइन कक्षाएं शुरू करने के आदेश दिए। इससे स्कूलों में चहल पहल बढ़ने लगी। अब विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी आफलाइन पढ़ाई सुचारु करने पर जोर दिया जा रहा था।
इस संबंध में बुधवार को उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, उच्च शिक्षा निदेशक और जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। आदेश में बीती 11 दिसंबर को जारी शासनादेश में आंशिक संशोधन किया गया है। सरकार के इस फैसले से उच्च शिक्षण संस्थाओं में एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की आफलाइन पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed