Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 21, 2026

देहरादून में पेड़ से टकराई बाइक, डीआइटी के दो छात्रों की मौत

देहरादून में आधी रात के बाद राजपुर रोड पर एक हादसे में डीआइटी के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर थे। उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इनमें एक छात्र दिल्ली और दूसरा बिहार का मूल निवासी था।


देहरादून में आधी रात के बाद राजपुर रोड पर एक हादसे में डीआइटी के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर थे। उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इनमें एक छात्र दिल्ली और दूसरा बिहार का मूल निवासी था।
राजपुर पुलिस के मताबिक गत आधी रात के बाद पौने एक बजे पतंजलि स्टोर जाखन के पास एक मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने की सूचना मिली। इस पर चीता कर्मी और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों इस दौरान दो युवक घायल मिले। दोनों को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के मुताबिक अस्पताल पहुंचने पर हेमंत सिंह (22 वर्ष) निवासी बिहार को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दूसरा युवक विवेक जोशी पुत्र महेश जोशी निवासी सेक्टर 16 G रोहिणी नई दिल्ली हाल निवासी सेंट जॉर्ज स्कूल पानी की टंकी के पास आईटी पार्क की हालत काफी गंभीर थी। इस पर उसे महंत इंदिरेश हॉस्पिटल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर उसे भी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उपरोक्त दोनों युवक जाखन से घंटाघर की तरफ बाइक से जा रहे थे। बाइक की गति काफी तेज थी। पतंजलि स्टोर जाखन के पास वे पेड़ से टकरा गए। दोनों युवक डीआईटी कॉलेज में एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र थे। दोनों के परिवार जनों को सूचित कर दिया गया है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *