Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 31, 2026

चयनित एलटी अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च, कांग्रेस नेता धस्माना ने दिया साथ, बोले- डरो मत, अंधेरा छंटेगा

उत्तराखंड में चयनित एलटी अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर देहरादून में परेड मैदान से लेकर घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला। इसमें कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी शामिल हुए। इस मौके पर धस्माना ने कहा कि अभ्यर्थियों ने जो कैंडल जलाकर परेड ग्राउंड से घंटाघर तक का सफर तय किया है, ये सिर्फ मार्च नहीं है, ये इस निकम्मी सरकार की आंखों में डाली गई रोशनी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि उत्तराखंड में सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा-2024 के परिणाम घोषित हुए दो माह से अधिक की समय बीत चुका है। इसके बावजूद आज तक नियुक्ति नहीं की गई है। इस संबंध में न्यायालय द्वारा दी गई समयावधि समाप्त हुए एक माह बीत जाने के बावजूद आयोग ने अभिलेख सत्यापन (Document Verification) की तिथि तक घोषित नहीं की है। इस निरंतर विलंब के कारण 585 चयनित अभ्यर्थी एवं उनके परिवार भीषण मानसिक एवं आर्थिक तनाव से गुजर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मामले में अभ्यर्थियों की तीन सूत्रीय मांग है कि मुख्यमंत्री अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को व्यक्तिगत रूप से मिलने का समय दें। UKSSSC एवं शिक्षा विभाग को निर्देशित कर 585 अभ्यर्थियों के Document Verification की तिथि तत्काल घोषित की जाए। पदों की स्वीकृति / संशोधित प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र नियुक्ति एवं जॉइनिंग प्रदान की जाए। कैंडल मार्च में शामिल हुए धस्माना ने कहा कि उन्हें पीड़ा है कि आज जिन हाथों में चॉक-डस्टर होना चाहिए था, उन हाथों में युवा मोमबत्ती पकड़ने को मजबूर हैं। 27 अगस्त 2026 को 585 लोग चयनित हुए, मेडिकल और वेरिफिकेशन हो गया, 2 महीने 3 दिन बीत गए पर आज तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार एक तरफ कहती है सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, 2000 से ज्यादा पद खाली हैं, और दूसरी तरफ जो 585 शिक्षक तैयार बैठे हैं उनको घर बैठा कर मानसिक प्रताड़ना दे रही है। ये 585 परिवारों का सवाल है, कई साथी 2 साल से देहरादून में किराए पर रहकर तैयारी कर रहे हैं, उनका किराया कौन देगा, सरकार जवाब दे। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है, शिक्षा मंत्री से बात की है, सिर्फ आश्वासन और तारीख पर तारीख मिल रही है, अब आश्वासन नहीं चलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज इस ऐतिहासिक घंटाघर से ऐलान करते हैं, अगर 7 दिन के अंदर नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए तो शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो वे खुद अभ्यर्थियों के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि डरो मत, अंधेरा छंटेगा, आपकी कैंडल ही आपका भविष्य रोशन करेगी, कांग्रेस पार्टी आपके हर कदम पर साथ है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

 

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।