Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

ग्राफिक एरा में डेबएक्स वाद विवाद प्रतियोगिता में ऋषिता अव्वल

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित डेबएक्स वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बीटेक सीएसई की ऋषिता रमोला ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बीएससी क्लीनिकल साइकोलॉजी की सुनाक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डेबएक्स के अंतर्गत आयोजित सत्र इंस्पीरेशनल टॉक्स में यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर की सीईओ सरिश्मा डांगी और एस्पिरेंट लर्निंग के संस्थापक एवं सीईओ एडवोकेट प्रियांशु ग्रोवर ने अपने विचार साझा किए। डेबएक्स का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की द डिबेटिंग सोसायटी ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में प्रो वीसी डॉ संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ सुधीर जोशी, डा. भारती शर्मा, डॉ शाहबाज़ बेगम, नवनीत गैरोला, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।