ग्राफिक एरा में वन्यजीव फोटोग्राफी पर कार्यक्रम, प्रख्यात वाइल्डलाइफ व फैशन फोटोग्राफर आकाश दास ने समझाई बारीकियां

प्रख्यात वाइल्डलाइफ व फैशन फोटोग्राफर आकाश दास ने कहा कि वन्यजीव और पर्यावरण फोटोग्राफी केवल तस्वीरें खींचने की कला नहीं, बल्कि प्रकृति को करीब से समझने का सशक्त माध्यम है। वह आज देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में वन्यजीव और फैशन फोटोग्राफी की कला पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आकाश दास ने कहा कि उनकी तस्वीरों का उद्देश्य केवल लोगों को प्रभावित करना नहीं, बल्कि उन्हें प्रकृति से जोड़ना और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने फोटोग्राफी की बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया। इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के विजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट और मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने संयुक्त रूप से किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम में विजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ आनंद कर्माकर, मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के हेड डॉ अभिषेक सिंह, डॉ अनिर्बान धर, डॉ हिमानी बिंजोला, डॉ अंकिता उनियाल शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






