Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 27, 2026

करवा चौथ पर कांग्रेस नेता लाल चंद शर्मा और पार्षद कोमलदीप वोहरा ने महिलाओं को वितरित की श्रृंगार सामग्री एवं सरगी

साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कैंट विधानसभा के इन्द्र विहार मंदिर वार्ड संख्या 32 बल्लुपुर स्ट्रीट नंबर नौ राजेन्द्र नगर में समाज सेवा एवं महिला सम्मान की भावना के साथ श्रृंगार सामग्री एवं सरगी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवक एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व देहरादून कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के साथ ही स्थानीय पार्षद कोमल दीप वोहरा के सौजन्य से किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर महिलाओं को श्रृंगार सामग्री एवं सरगी वितरित कर करवा चौथ की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ ही महिलाओं के प्रति स्नेह, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस पहल की सराहना करते हुए सामाजिक सहयोग, आपसी सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में दीप वोहरा, अमित गुरुंग, सोनी नेगी, रीना नेगी, दीपा रजवार, शिखा बागड़ी, ममता गुरुंग, डिंपल यादव, जितेंद्र नेगी, वरेन्द्र नेगी, भरत चंद, विजेंद्र, योगेंद्र, भास्कर ममगांईं, सीमा नागी, आशीष कुमार, शिवराज गुरंग, माधुरी, दिवाकर बागड़ी, रीना, सुजाता यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।