Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लड़ाई तेज करेगा मोर्चा, आयोजित करेगा तीन आंदोलनकारी सम्मेलन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण मोर्चे की गाजियाबाद जिला बार में हुई एक बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निर्माण आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया गया। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री धीरेंद्र प्रताप, गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल यादव, महामंत्री कर्नल सुधीर कुमार, भाजपा के नेता जितेंद्र गौड़ समेत अनेक लोगों की उपस्थिति में ये बैठक संपन्न हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस बैठक में अगले महीने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख स्थानों गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा में विशाल आंदोलनकारी सम्मेलनों के आयोजन का फैसला लिया गया। इस सम्मेलन में बुंदेलखंड और पूर्वांचल राज्य के गठन की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। उत्तराखंड के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं कांग्रेस के उत्तराखंड उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भारत के कम से कम छोटे छोटे 50 राज्यों का गठन होना चाहिए। उन्होंने कहा छोटे राज्य विकास के प्रतीक रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मोर्चे के अध्यक्ष सतपाल यादव ने कहा कि राज्य के तमाम 30 जिलों में संगठन का गठन हो चुका है और अगले साल 26 जनवरी को संगठन दिल्ली में बड़ी रैली करने की कोशिश करेगा। इससे पहले राज्य में राज्य निर्माण यात्राओं का फैसला लिया गया है। संगठन के महासचिव कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि तमाम जनपदों में संगठन के गठन पर जोर दिया जा रहा है। जल्द ही इसका एक राज्य स्तरीय सम्मेलन मेरठ में आयोजित किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज की इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा ओमवीर बीरवाल, दिलशाद, विजेन्द्र यादव, एडवोकेट रतन सिंह एडवोकेट, गौरव यादव, एडवोकेट, ओमप्रकाश सेना, एडवोकेट रामपाल ढाका, जितेंद्र गौड़, सुनील कुमार, क समेत अनेक लोग मौजूद थे। इससे पहले सतपाल यादव और महासचिव कर्नल सुधीर कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन दिया गया। इसमें मांग की गई कि केंद्र सरकार को ये निर्देश दें कि यहां की जनाकांक्षाओं का ध्यान रख करजल्द से जल्द पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों को मिलाकर एक अलग पश्चिम उत्तर प्रदेश राज्य का निर्माण करें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।