Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

जंगल में आग बुझाने गए दो वन कर्मियों की चट्टान से गिरकर मौत

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में वन प्रभाग पौड़ी की पोखड़ा रेंज के दो वन कर्मियों की चट्टान से गिरकर मौत हो गई।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में वन प्रभाग पौड़ी की पोखड़ा रेंज के दो वन कर्मियों की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। दोनों अन्य कर्मियों के साथ जंगल में लगी आग को बुझाने गए थे। ज्यादा उम्र की वजह से उन्हें सहयोगियों ने घटनास्थल से पहले रुकने को कहा था। वापस आने पर दोनों चट्टान के नीचे गिरे मिले।
जानकारी के मुताबिक वन क्षेत्राधिकारी पोखड़ा रेंज राखी जुयाल ने बताया कि बुधवार को रेंज के अंतर्गत ल्वीठा के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर आग बुझाने के लिए मौके पर करीब चार वन कर्मियों की टीम को भेजा गया था। वन दारोगा 55 वर्षीय दिनेश लाल निवासी पौड़ी मल्ली और वन रक्षक 51 वर्षीय हरिमोहन निवासी गाड़ की वीणा पोखड़ा ब्लॉक निवासी भी इस टीम में शामिल थे।
इन दोनों को उनके साथी कर्मी घटनास्थल से कुछ पहले एक स्थान पर बैठा कर चले गए। जब वे आग बुझाकर वापस लौटे तो उन्हें ये दोनों मौके पर नहीं मिले। इस पर उन्होंने उनकी खोजबीन की। कुछ दूरी पर उनका बैग दिखाई दिया। आगे देखने पर पता लगा की दोनों चट्टान से नीचे गिरे हुए थे। इसमें से हरिमोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दिनेश लाल गंभीर रूप से घायल मिले।
इस पर दिनेश लाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांवखाल ले जाने लगे। रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के कानूनगो और राजस्व उपनिरीक्षक मौके पर मौजूद हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पढ़ें: उत्तराखंड की नियतिः जंगल में आग और गांवों में बाघ- सुरेश भाई