Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

Video: दिल्ली हाट में उत्तराखंड के लोक कलाकार बचन सिंह राणा की टीम ने मचाई धूम, देखिए हैरतअंगेज नृत्य

दिल्ली हाट में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में उत्तराखंड के लोक कलाकारों की धूम रही। लोकगायक बचन सिंह राणा के नेतृत्व में सांस्कृतिक दल ने शानदार प्रस्तुतियां दी।

दिल्ली हाट में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में उत्तराखंड के लोक कलाकारों की धूम रही। लोकगायक बचन सिंह राणा के नेतृत्व में सांस्कृतिक दल ने शानदार प्रस्तुतियां दी। भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। पांच से शुरू होकर आज 10 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन को पांच दिवसीय जनजाति लोक महोत्सव का नाम दिया गया है।

उत्तराखंड राज्य की जौनसारी जनजाति लोक संस्कृति से बचन सिंह राणा के सांस्कृतिक ग्रुप ‘जौनसार बावर साक्षी कला मंच’ के माध्यम से दर्शकों को अवगत कराया गया। बचन सिंह राणा के मुताबिक जनजाति आयोग उत्तराखंड सरकार के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा के प्रयासों से ही उन्हें इस आयोजन में प्रतिभाग करने का मौका मिला। मुख्य कलाकारों में बचन सिंह राणा खलनायक जौनसार बावर साक्षी कला मंच, उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक कृपाराम कुंवर, उत्तराखंड के मशहूर गीतकार रमेश कुमार, सचिन वर्मा, दीवान बर्मा, प्रेमदास, भगत सिंह वर्मा, विधी चौहान, किरण विनीता सहित 20 कलाकारों ने भाग लिया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।