Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

हिस्ट्रीशीटर की पत्नी सहित चार स्मैक तस्कर गिरफ्तार, शराब के साथ तीन पकड़े

देहरादून और नैनीताल पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला तस्कर शामिल है।

देहरादून और नैनीताल पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला तस्कर शामिल है। वहीं, देहरादून में पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को भी पकड़ा।
देहरादून में विकासनगर कोतवाली पुलिस ने लाखों की कीमत की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 25.50 ग्राम स्मैक बरामद की गई। साथ ही स्मैक बेचकर कमाये 3600 रुपये भी बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक उक्त महिला पूर्व में दो बार मादक पदार्थ की तस्करी में अपने पति के साथ जेल जा चुकी है।
पुलिस ने बताया कि महिला तस्कर काफिया पत्नी बुरहान निवासी जीवनगढ़ थाना विकासनगर जनपद देहरादून है। उसे शाल कॉलोनी जीवनगढ़ से गिरफ्तार किया गया। उक्त महिला का पति हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध कई मुकदमे पंजीकृत है।
शराब के साथ तीन गिरफ्तार
देहरादून में कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी शराब जाफरान के 114 पव्वे व 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
आरोपियों में राजकुमार पुत्र बरेनिंग निवासी 15 रेस्ट कैंप मद्रासी कॉलोनी देहरादून, राजेश थापा पुत्र स्वर्गीय गोविंद राम निवासी 45 चंदन नगर देहरादून, सूरज सिंह पुत्र प्रकाश निवासी रखो ना गांव राज्य तालाब थाना मिर्जामुराद बनारस उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
नैनीताल में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
नैनीताल में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने इंदिरानगर ठोकर रेलवे पटरी से एक व्यक्ति निवासी वार्ड नम्बर 23 एक मीनार की मस्जिद के पास इंद्रानगर कब्जे से 2.10 ग्राम स्मैक, गफूर बस्ती वार्ड नम्बर 24 थाना बनभूलपुरा निवासी के कब्जे से 1. 80 ग्राम स्मैक बरामद की। वहीं, काठगोदाम पुलिस ने एक अभियुक्त निवासी टोलियां कॉलोनी, बिठोरिया नंबर 1 थाना मुखानी को गौधाम रोड चौपला दमुवाढुंगा काठगोदाम से 4.58 ग्राम स्मैक सहित गिरप्तार किया गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।