Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देहरादून पुलिस ने मारे हुक्का बार और रेस्टोरेंट में छापे, 11 के चालान, दो पर मुकदमा

देहरादून में नई एसपी सिटी सरिता डोभाल एक्शन में आ गई है। उनके निर्देशन में विभिन्न थानों की पुलिस ने हुक्का बार, रेस्टोरेंट और क्लबों में छापे मारे।

देहरादून में नई एसपी सिटी सरिता डोभाल एक्शन में आ गई है। उनके निर्देशन में विभिन्न थानों की पुलिस ने हुक्का बार, रेस्टोरेंट और क्लबों में छापे मारे। इस दौरान 11 के चालान किए गए। साथ ही दो रेस्टोरेंट व क्लब संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कई दिनों ने पुलिस को अवैध रूप हुक्का पिलाने की शिकायत मिल रही थी।
इस दौरान पुलिस ने पाया कि अधिकांश रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाया जा रहा था। दो स्थानों पर लोगों को शराब भी परोसी जा रही थी। शराब के मामले में पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। सात ही हुक्का आदि कब्जे में ले लिए गए।


पुलिस के मुताबिक नगर कोतवाली में एक हुक्का बार, डालनवाला थाना पुलिस ने तीन हुक्का बार का चालान किया। साथ ही डालनवाला पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। राजपुर पुलिस ने भी तीन हुक्का बार का चालान व एक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा, वसंत बिहार पुलिस ने तीन हुक्का बार, क्लेमंटाउन पुलिस ने एक हुक्का बार का चालान किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।