Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बरामद, घर से गायब दो बहने राजस्थान में मिली

देहरादून के ऋषिकेश में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है।

देहरादून के ऋषिकेश में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। वहीं, विकासनगर क्षेत्र से घर से गायब हुई दो लड़कियों को राजस्थान से ढूंढ निकाला गया है।
ऋषिकेश कोतवाली में 23 सितंबर को एक व्यक्ति ने बेटी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उनकी 15 वर्षीय पोती घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि दोनों स्थान बदल कर रह रहे हैं। वे हल्द्वानी में भी रहे। उनके ऋषिकेश में आने की सूचना मिली तो पुलिस ने गुमानीवाला रेलवे फाटक पर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी रविंद्र विश्वास पुत्र दुलाल विश्वास निवासी ग्राम जोशी कॉलोनी पोस्ट मझोला थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी है।
घर से गायब हुई बहनें राजस्थान पहुंची
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र से दो बहने घर से गायब हो गई। 13 जनवरी को पीड़ित ने बेटियों के गायब होने की तहरीर दी और उनके अपहरण की आशंका जताई। बताया गया कि दोनों 11 जनवरी को कूड़ा बिनने के लिए विकासनगर गई थी। इसके बाद से गायब हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली गई और सर्विलांस पर लगाया गया तो पता चला कि दोनों राजस्थान में हैं। इस पर एक टीम को राजस्थान भेजा गया। वहां थाना क्षेत्र आबू रोड सिटी राजस्थान बस स्टैंड के पास से दोनों को बरामद कर लिया गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।