अगस्त माह में मौसम ने बिगाड़ा गणित, उत्तराखंड में भारी बारिश, देखें नुकसान के आंकड़े, देहरादून का तापमान
उत्तराखंड में अगस्त माह में भी बारिश मौसम का गणित बिगड़ रहा है। पहले कभी इस माह में कभी कभार कहीं कहीं बारिश होती थी। दिन में तेज धूप लोगों को सताती थी। हालांकि, कई बार बारिश के जौरदार दौर चलते थे। 15 अगस्त और जन्माष्टमी को कहीं कहीं बारिश के तीव्र दौर तक चलते रहे हैं। इस बार तो अप्रैल माह से ही बारिश का जो क्रम शुरू हुआ, वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकांश स्थानों पर हर दिन जोरदार बारिश हो रही है। वहीं, यदि अगस्त माह की बात करें, तो देहरादून में इस माह कहीं कहीं बारिश और कहीं कहीं धूप रहती थी। कुछ इलाकों में जोरदार बारिश और कुछ इलाकों में बारिश नदारद। फिर भी बारिश ज्यादा देर तक कभी कभी ही होती थी। अबकी बार तो स्थिति उलट है। ये गणित बिगड़ गया और कई बार तो कई घंटों तक लगातार बारिश का क्रम चल रहा है। आज मंगलवार 25 अगस्त को देहरादून में सुबह से ही कहीं धूप है तो कहीं बादल हैं। अनुमान है कि आज भी देहरादून में जोरदार बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बारिश से नुकसान
राज्यभर में बारिश से काफी नुकसान भी पहुंच रहा है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तराखंड की 24 अगस्त की शाम की रिपोर्ट में बताया गया कि राज्यभर में कुल 84 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें दो एचएच, दो एमडीआर, 10 पीडब्ल्यूडी 70 सड़कें पीएमजीएसवाई और आरडब्ल्यूडी की सड़कें हैं। एक अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक राज्य में आपदा से अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें 10 की मौत वन्य जीव संघर्ष से हुई है। कुल 46 घायलों में आठ लोग वन्य जीव संघर्ष में घायल हुए हैं। 54 बड़े मवेशी, 772 छोटे मवेशी और पालतू अन्य पशु या पक्षी आदि मारे गए हैं। 1172 मकान आंशिक, 60 कठोर रुप से और 18 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज 25 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक राज्य के जिलों में अनेक स्थानों पर या कुछ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और पर्वतीय जिलों में सामान्य रहा है। फिलहाल अगस्त माह में अन्य वर्षों की अपेक्षा चुभने वाली गर्मी कम ही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पांच दिन के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 25 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक के लिए राज्य के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें 25 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। 25 अगस्त को नैनीताल को छोड़कर उक्त अन्य जिलों में इसी तरह बारिश हो सकती है। शेष जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली चकमने के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चल सकते हैं। 27 से 29 अगस्त तक राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
आज मंगलवार 25 अगस्त की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। 26 अगस्त से लेकर एक सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 29, 29, 29, 28, 28, 27 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान हर दिन 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



