विज्ञान प्रोद्योगिकी का सीमांत युवाओं तक विस्तार: डॉ दुर्गेश पंत
देहरादून में झाझरा स्थित जनजातीय गुरुकुल दून संस्कृति स्कूल के समारोह में मूर्धन्य विद्वान शामिल हुए। इनमे साइंस सिटी के प्रमुख डॉ दुर्गेश पंत, उत्तराखंड सब एरिया के डिप्टी जीओसी और कैंट बोर्ड प्रमुख ब्रिगेडियर आर एस थापा, मसूरी स्थित प्रशासनिक अकादमी के पूर्व निदेशक संजीव चोपड़ा, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ तृप्ता ठाकुर, जर्मनी की प्रसिद्ध लेखिका मारिया वर्थ तथा दिव्यांग विकास संगठन सक्षम के उत्तराखंड अध्यक्ष ललित पंत शामिल थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
समारोह में उत्तराखंड के थारू, बुक्सा, अरुणाचल, असम व मणिपुर के बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण गीत और समूह नृत्य प्रस्तुत किए। अरुणाचल के बच्चों ने गढ़वाल रेजिमेंट का गीत बढ़े चलो गढ़वालियों प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। साइंस सिटी (उकोस्ट) के महानिदेशक डॉ दुर्गेश पंत ने कहा कि प्रदेश में विज्ञान प्रोद्योगिकी का सीमांत युवाओं तक विस्तार हो रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ब्रिगेडियर आर एस थापा ने कहा कि देश का प्रथम रक्षक जनजातीय युवा है। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय ने भी विचार रखे। निदेशक ऋत्विक बिजय ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय प्रबंध समिति के प्रमुख और संघ विचारक नीरज मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



