Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 17, 2026

गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिबजी की प्रबंधक कमेटी ने डॉ. जसविंदर सिंह गोगी को किया सम्मानित

गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी पटेलनगर की प्रबंधक कमेटी ने महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिख समाज की सेवा, समर्पण, भाईचारे और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रही है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी की प्रबंधक कमेटी द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज और मानवता की सेवा के लिए एक नई जिम्मेदारी और प्रेरणा है। गुरु साहिब की शिक्षाएं हमें जरूरतमंदों की सेवा करने, सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करने तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत करने का संदेश देती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. गोगी ने कहा कि देहरादून की सामाजिक एकता और भाईचारा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी समुदायों को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करना तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून सदैव सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और जनसेवा के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमोहनिंदर सिंह, सचिव सरदार जगजीत सिंह, उपाध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार बी.एम. सिंह, सरदार अमनदीप सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह एवं सरदार रविंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।