स्मार्ट मीटर की जांच, विवादित बिजली बिलों पर रोक की मांग को लेकर कांग्रेसियों का ऊर्जा निगम कार्यालय पर प्रदर्शन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छेत्री के नेतृत्व में आज कैंट विधानसभा देहरादून क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने निगम के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी को ज्ञापन भी सौंपा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को आ रही विभिन्न समस्याओं की तरफ निगम के प्रबंध निदेशक का ध्यान आकर्षित किया। बताया कि अत्यधिक विद्युत बिल आने से लोग परेशान हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराई जाए। जिन उपभोक्ताओं के विद्युत बिल अचानक अत्यधिक बढ़ गए हैं, उनके मीटर एवं विद्युत आपूर्ति की जांच कर आवश्यक सुधार किया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रतिनिधिमंडल को निगम के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने 15 दिन के अंदर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर रितेश छेत्री ने कहा तय समय के अनुसार समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस की ओर से विभाग की तालाबंदी करने के साथ ही अधिकारियों का घेराव किया जायेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ज्ञापन में की गई ये मांग
1-जिन स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में शिकायतें एवं असंतोष है, उनकी निष्पक्ष जांच कर आवश्यकतानुसार उन्हें हटाकर नए मीटर लगाए जाएं।
2-नए लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट मीटरों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए।
3-जिन उपभोक्ताओं के विद्युत बिल अचानक अत्यधिक बढ़े हैं, उनके मीटर एवं विद्युत खपत की जांच कर बिलों में आवश्यक सुधार किया जाए।
4-मीटर की जांच पूरी होने तक गलत एवं विवादित विद्युत बिलों की वसूली पर रोक लगाई जाए।
4-दोषपूर्ण मीटरों को तत्काल बदला जाए तथा उपभोक्ताओं से अतिरिक्त वसूली गई राशि का समायोजन अथवा वापस भुगतान किया जाए।
5-उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग एवं विद्युत बिल की गणना से संबंधित पूरी जानकारी पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाए।
6-स्मार्ट मीटर लगाए जाने से पूर्व उपभोक्ताओं को इसकी प्रक्रिया, नियमों एवं बिल निर्धारण की व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी दी जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
प्रदर्शन में संजय शर्मा, राजीव पुंज, संजय कुमार, अनुराग गुप्ता, चरणजीत कौशल, प्रमोद गुप्ता, राजेश शर्मा, दीवान बिष्ट, मुकेश चौहान, राम कुमार थपलियाल, अनिल नेगी, अनिल बस्नेत, राजेंद्र धवन, विजय शाही, कासिम चौधरी, बबलू, संजय शर्मा, मोहित मेहता, राजीव प्रजापति, सतीश कुमार, गौरव वर्मा, मेहताब आलम, नितिन रावत, अरुण सिंह आदि शामिल थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



