उत्साह और रोचक गतिविधियों के साथ ग्राफिक एरा में बीसीए और एमसीए नया सत्र शुरू
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में बीसीए और एमसीए के नए सत्र का आगाज़ उत्साह और रोचक गतिविधियों के साथ हुआ। ‘इमर्ज’ इंडक्शन प्रोग्राम को संबोधित करते हुए प्रभारी कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी ने कहा कि जिज्ञासा, अनुशासन, सकारात्मक सोच, टीमवर्क और संवाद कौशल विद्यार्थियों को सफलता के साथ समाज व देश में योगदान के लिए सक्षम बनाते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इंडक्शन प्रोग्राम में छात्र छात्राओं को नई शिक्षा नीतियों, यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक व्यवस्था और विभिन्न अकादमिक गतिविधियों से रूबरू कराया गया। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रोचक गतिविधियों ने समारोह में उत्साह और उमंग भर दिए।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



