Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के विरोध में महानगर कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया। देहरादून में राजपुर रोड स्थित ऐश्लेहॉल चौक पर किए गए इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग के आरोप लगाए गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आठ अगस्त को हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नैनीताल पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह रोककर परेशान किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के शांतिपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अधिकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकना, उन्हें प्रताड़ित करना और लोकतांत्रिक कार्यक्रमों में बाधा डालना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए “अराजक तत्व” जैसे शब्दों के प्रयोग पर भी कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते हैं और उन्हें इस प्रकार अपमानित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है। भाजपा सरकार चाहे जितना भी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर ले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों और रैलियों में सरकारी मशीनरी के माध्यम से बाधा उत्पन्न करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पुंडीर, ललित बद्री, अर्जुन पासी, राजीव प्रजापति, सरिता बिष्ट, संजय उनियाल, अभिनव थापर, वीरेंद्र पंवार, दीपक मधवाल, अभिषेक तिवारी, सुनील जायसवाल, अनूप कपूर, अरुण शर्मा, अल्ताफ, संजय भारती, राम किशन यादव, विजेंद्र चौहान, सुनील बांगा, राहुल तलवार, सुनील, कुलदीप नरूला, विशाल, सावित्री थापा, मंजू चौहान, मिथलेश, रंजना देवी आदि शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।