Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 2, 2026

जानिए उत्तराखंड में सात दिन का मौसम पूर्वानुमान, देहरादून में इस दिन से गिरेगा तापमान

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक जोरदार बारिश का दौर जारी है। नदी और नाले उफान पर हैं। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो रही हैं। वहीं, मैदानी जिलों में बारिश के दौरान जल भराव हो रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की 11 अगस्त की शााम की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यभर में कुल 79 सड़कें अवरुद्ध हैं। फिलहाल आज 12 अगस्त की सुबह से ही देहरादून में बारिश थमी हुई है। अनुमान है कि हर दिन बारिश के दौर चलते रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 12 अगस्त को राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। 13 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन और बौछार के साथ हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य, पर्वतीय जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने 12 अगस्त को पर्वतीय जिलों के लिए, 13 अगस्त को सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले के लिए कहीं कभी भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का ओरेंज अलर्ट, शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 15 और 16 अगस्त के लिए राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
बुधवार 12 अगस्त की सुबह करीब साढ़े दस बजे तक देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। 13 से 19 अगस्त तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 32, 26, 28, 28, 27, 25 और 28 डिग्री रह सकता है। 15 अगस्त तक न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, 16 से 18 अगस्त तक 24 डिग्री, 19 अगस्त को 24 डिग्री रहने का अनुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।