Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 11, 2026

मार्निंग वॉक पर निकले एमडीडीए के सहायक अभियंता को वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत, 12 घंटे में ऐसी दूसरी घटना

देहरादून में अब सड़क किनारे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। वाहन की टक्कर से पैदल चल रही छात्रा की मौत के 12 घंटे के भीतर ही एमडीडीए के सहायक अभियंता की भी इसी तरह मौत हो गई। हरिद्वार रोड स्थित शास्त्री नगर क्षेत्र में एमडीडीए के सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राजेंद्र बहुगुणा 90 के दशक में अमर उजाला व दैनिक जागरण समेत विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े रहे दून के जाने-माने पत्रकार हर्षवर्धन बहुगुणा के छोटे भाई थे। हर्ष की भी मार्च-2002 में मृत्यु हो गई थी। एमडीडीए में बतौर सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत राजेंद्र यहां शास्त्री नगर में पत्नी, पुत्र व पुत्री और वृद्ध माता-पिता के साथ रहते थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह वह रोज की तरह घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वाहन कांवड़ियों का था, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एई की मृत्यु की सूचना मिलते ही एमडीडीए कर्मियों में शोक की छा गया। शोकस्वरूप एमडीडीए कार्यालय बंद कर दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महज 12 घंटे से भी कम समय में सड़क पर पैदल चल रहे दो लोगों की जान जाने से साफ है कि अब देहरादून की सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व रविवार रात क्लेमेनटाउन क्षेत्र में ग्राफिक एरा में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा वैष्णवी (18 वर्ष) अपनी बड़ी बहन कृतिका के साथ अपने कमरे की ओर पैदल जा रही थी। उसे ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह दिल्ली निवासी थी, जो देहरादून में पढ़ाई कर रही थी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।