Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 में उत्तराखंड के विजयी खिलाड़ियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 में उत्तराखंड के विजयी खिलाड़ियों को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रमाण पत्र वितरित किए। ज्ञात हो कि देहरादून स्थित संपूर्ण राष्ट्र के एकमात्र एवं साउथ एशिया के सबसे बड़े आइस स्केटिंग रिंक “हिमाद्रि” में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 के दौरान राज्य के 19 मेधावी खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया और मेडल हासिल किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र हाल ही में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को उपलब्ध हुए हैं, जिन्हें सम्मानपूर्वक भगत सिंह कोश्यारी के हाथों से खिलाड़ियों को वितरित कराया गया। बता दें कि विगत वर्षों में राज्य में आइस स्केटिंग रिंक न होने पर भी आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना कौशल दिखलाते हुए राज्य की झोली में तकरीबन 60 से अधिक मेडल हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अब आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की लगभग 14 वर्षों से लगातार कोशिशों और सरकार से रिंक को चालू करने की मांग पूरी होने के बाद ये आइस स्केटिंग रिंक “हिमाद्रि” के रूप में खिलाड़ियों को उपलब्ध हो गया है। भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के बैनर तले आयोजित एक छोटे से कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 की राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में मीमांसा नेगी, अग्रिमा भट्ट, हिमाग्नि शर्मा, वान्या भंडारी, अपूर्वा सिंह, मानवी ढोंडियाल ने महिला वर्ग के प्रमाण पत्र प्राप्त किए। वहीं पुरुष वर्ग मे अथर्व भट्ट, ओजस तैनजिंग धर्मशक्तू, अनमोल सजवाण, ऋषभ रावत, अथर्व सिंह चौहान, अधिराज देव, राहुल, आयुष रमेश कंसवाल, आयुष जगुड़ी, आदर्श रावत, धैर्य और मौलिक अग्रवाल शामिल रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने बताया कि पिछले वर्षों में राज्य में आइस स्केटिंग खेल के रिंग की सुविधा न होने पर भी राज्य के खिलाड़ियों ने कभी शिमला, कभी गुरुग्राम, कभी बैंकॉक थाईलैंड, हांगकांग, फिलीपींस, यूएई और कंबोडिया सिंगापुर इत्यादि विदेशी धरती पर बने आइस स्केटिंग रिंक में जाकर और वहाँ के प्रशिक्षकों से महंगा प्रशिक्षण लिया। साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य की छाप छोड़ी है। उन्होंने बताया कि राज्य के खिलाड़ियों ने वर्तमान तक तकरीबन 60 से अधिक राष्ट्रीय और 7 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री की देश में खेलों को बढ़ावा देने की विशेष योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ियों को हर तरह की सहायता केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से धैर्य रखने की बात कही। कहा कि अपने लक्ष्य को हमेशा साधते रहो, विजय जरूर मिलेगी। आप खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी उतना ही ध्यान दें, ताकि आप उन्नति के शिखर छू सकें। कार्यक्रम के दौरान आईस स्केटिंग ऐसोसिएशन आफ उत्तराखंड के प्रचार सचिव सुरेश भट्ट, आइस स्केटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों मे यशवंत सिंह, नागेंद्र सिंह नेगी, सुभाष जगुड़ी सहित खिलाड़ी और अभिभावक उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।