Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

देखें वीडियो, घर में घुसा गुलदार, ग्रामीणों ने दरवाजा बंद कर किया कैद, खिड़की की सरिया मोड़कर भागा

उत्तराखंड के पर्वतीय और ग्रामीण इलाकों में गुलदार का आतंक हमेशा ही बना रहता है। इन दिनों बरसात के सीजन में जंगली जानवर भोजन और शिकार की तलाश में आबादी की तरह रुख कर रहे हैं। हाल ही में अल्मोड़ा जिले में ऐसी घटना हुई कि लोग अब डर के साए में जीने को मजबूर हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पिठोनी में 18 जुलाई की शाम करीब चार बजे एक गुलदार कुंदन सिंह रौतेला के घर के एक कमरे में घुस गया। उसे देख कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर घर का दरवाजा बंद कर दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। कमरे में कैद होने के बाद गुलदार जोर जोर से दहाड़ने लगा और बार बार खिड़की तक पहुंचकर उसमें लगी सरिया पर पंजों से हमला करता रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि बार बार के प्रयास के चलते गुलदार ने एक सरिया को बार बार के हमले से मोड़ दिया और उससे बाहर निकलने का रास्ता बना लिया। हालांकि, संबंधित समाचार के वीडियो में गुलदार के बाहर निकलने का दृश्य नहीं है, लेकिन उसकी ओर से मोड़ी गई सरिया साफ नजर आ रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देखें वीडियो

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लेकर गांव पहुंची, तब तक वह सरिया मुड़ने के कारण बने रास्ते से निकलकर भाग गया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि गांव में दिन में ही गुलदार घरों के आसपास नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जंगली जानवरो से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएं। वहीं, ग्राम प्रधान पंकज सिंह रौतेला का कहना है कि शीघ्र जिला प्रशासन व वन विभाग को ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जायेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।