Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

रंग लाई राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की पहल, गोल्डन कार्ड की 10 प्रमुख समस्याओं के समाधान का कार्यवृत्त जारी

उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना एसजीएचएस, गोल्डन कार्ड से संबंधित कर्मचारियों एवं पेंशनरों की समस्याओं को लगातार प्रमुखता से उठाने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। परिषद के आग्रह पर 12 जून 2026 को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में आयोजित बैठक में उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर कार्यवृत्त जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद उत्तराखंड के प्रवक्ता हर्ष जोशी ने इसकी जानकारी दी। कार्यवृत्त के अनुसार राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं कर्मचारी हितैषी बनाने के उद्देश्य से गेप फंडिंग की व्यवस्था, आश्रितों की 25 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने, अस्पतालों को किए जाने वाले भुगतानों की वार्षिक ऑडिट व्यवस्था, शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अस्पतालों में कैशलेस उपचार व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके साथ ही सैनिक अस्पतालों में कैशलेस उपचार, राजकीय चिकित्सालयों में विभिन्न प्रकार की कैशलेस डायग्नोस्टिक सुविधाओं का विस्तार, आयुष चिकित्सा पद्धति को योजना से जोड़ने, अस्पतालों में पारदर्शिता बढ़ाने तथा लाभार्थियों को उपचार एवं भुगतान संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यवृत्त में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उपचार एवं व्यय का विवरण मोबाइल पर उपलब्ध कराने, ओवरचार्जिंग की शिकायतों के त्वरित निस्तारण, कॉल सेंटर को अधिक प्रभावी बनाने तथा संबंधित अधिकारियों के नाम एवं दूरभाष संख्या अस्पतालों में प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्ति के उपरांत यूपीएस (UPS) धारकों को भी योजना का लाभ प्रदान किए जाने तथा फ्री डायग्नोस्टिक स्कीम में आधार कार्ड के साथ गोल्डन कार्ड को भी वैध पहचान पत्र के रूप में मान्यता देने की दिशा में भी आवश्यक कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लंबे समय से गोल्डन कार्ड योजना से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को लगातार शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाती रही है। परिषद के निरंतर प्रयासों एवं सकारात्मक संवाद का ही परिणाम है कि कर्मचारियों एवं पेंशनरों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि परिषद को विश्वास है कि इन निर्णयों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन होने से राज्य के हजारों कर्मचारियों, पेंशनरों तथा उनके आश्रितों को बेहतर, पारदर्शी एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि परिषद शेष लंबित समस्याओं के समाधान के लिए भी शासन स्तर पर निरंतर प्रयास करती रहेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।