Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 24, 2026

बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में जुटे बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ हुई अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रूख अपनाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर किसी BLO के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता जैसे मामले सामने आते हैं तो उसपर कड़ा एक्शन लिया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य गतिमान है। ऐसे में बूथ लेवल ऑफिसर कठिन परिश्रम के साथ इस कार्य को कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि BLO के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता जैसे मामले फ़ील्ड स्टाफ के मनोबल को गिराने का कार्य करते है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि सभी नागरिक, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तैनात बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ का सहयोग करें। गौरतलब है कि इन दिनों उत्तराखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) चल रहा है। ऐसे में बीएलओ घर घर जाकर लोगों से फार्म भरवा रहे हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।