Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 3, 2026

उत्तराखंड में जारी रहेगा जोरदार बारिश का दौर, देहरादून का बढ़ रहा तापमान, चार दिन का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक जोरदार बारिश का दौर जारी है। मई माह के अंतिम सप्ताह से हर दिन बारिश हो रही है, जो कि जून माह में भी जारी है। एक दिन में 24 घंटे के दौरान अधिकांश जिलों में दो से तीन घंटे के बारिश के एक दो दौर चल रहे हैं। नौ तपा के दिनों में इतनी जोरदार बारिश कभी कभार ही किसी साल देखने को मिलती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड कहीं कहीं में बारिश का दौर एक सप्ताह तक भी जारी रहेगा। छह जून तक तो पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। फिलहाल आज बुधवार तीन मई को देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जिलों में कहीं कहीं बादल तो कहीं आसमान साफ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज तीन जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश बारिश, गर्जन के साथ हो सकती है। शेष जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। चार और पांच जून को राज्यभर के कई जिलों में अनेक स्थानों पर या कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। छह से नौ जून तक कई पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम या फिर कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। खासकर मैदानी जिलों में। तीन जून से पांच जून तक 4200 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी की भी संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चार दिन का मौसम अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, राज्यभर में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। राज्य में अगले दो से तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन से छह जून तक राज्य के बारिश प्रभावित जिलों के लिए कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
बुधवार तीन जून की दोपहर करीब पौने एक बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। चार से 10 जून तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 32, 33, 34, 36, 37, 37, 34 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24, 23, 24, 24, 25, 26, 25 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। छह जून तक देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रह सकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *