Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 28, 2026

मिशन 2027: गंगोत्री में पूर्व विधायक सजवाण का जनसम्पर्क अभियान जारी, पहला लक्ष्य पार्टी टिकट, दूसरा खोई जमीन वापस लाना

अब ऐसा लगने लगा है कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं। चुनाव वर्ष 2027 में होने हैं, लेकिन राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदारों ने अभी से ही मेहनत शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके बीजेपी नेता विजयपाल सजवाण का जनसम्पर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम निरंतर जारी है। हालांकि सजवाण कांग्रेस के टिकट से जीतकर विधायक बने थे। दो बार चुनाव हारने के बाद वह बीजेपी में चले गए थे। अब उनके आगे दो चुनौतियां हैं। पहली ये कि बीजेपी से टिकट हांसिल करें और दूसरी चुनौती ये है कि अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को वापस लाएं। इसी कारण वह विधानसभा क्षेत्र में लगातार विभिन्न स्थानों में पहुँचकर ग्रामीणों, वरिष्ठजनों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। साथ ही उनकी समस्याओं, सुख-दुःख एवं कुशलक्षेम की जानकारी ले रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इसी क्रम में बुधवार को वह जनसम्पर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत धनारी क्षेत्र के अस्तल, भालसी एवं उदाल्का के साथ-साथ अठाली तथा बरसाली क्षेत्र के जुगुल्डी व मातली गाँवों में पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों से भेंट की। इस दौरान विभिन्न परिवारों में संपन्न मांगलिक आयोजनों पर शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बन अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आत्मीयता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति एवं प्रेरणा है। क्षेत्रवासियों का निरंतर मिल रहा अपनापन उन्हें जनसेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने का संबल प्रदान करता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर परिस्थिति में प्राप्त आपका स्नेह, सम्मान एवं आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है। आप सभी का यह विश्वास एवं समर्थन सदैव जनहित के कार्यों हेतु प्रेरित करता रहेगा। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा लोगों ने पूर्व विधायक का आत्मीय स्वागत कर क्षेत्रीय मुद्दों एवं विकास संबंधी विषयों पर भी चर्चा की।

नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *