ग्राफिक एरा में पिटकुल कर्मचारी सीख रहे हैं एआई की बारीकियां
देहरादून में ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ पिटकुल कर्मचारियों को एआई, प्रॉम्प्ट लेखन और एआई टूल्स के उपयोग के तरीके सीखा रहे हैं। इसके लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू हो गई। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज इस क्षमता निर्माण कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी ने कहा कि बदलती तकनीक के साथ कदम मिलाना जरूरी है। एआई सरकारी कामकाज को सरल और प्रभावी बनाने के साथ दस्तावेज, डेटा विश्लेषण और निर्णय प्रक्रिया में उपयोगी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दो दिवसीय कार्यशाला में पिटकुल कर्मचारियों को एआई और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग के साथ चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट कॉपायलट और पावर बीआई के उपयोग सिखाए जाएंगे। इस कार्यशाला का आयोजन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और पिटकुल के संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डॉ. विशाल सागर, डॉ. श्याम एस. कपरी, डॉ. श्वेता चौहान, डॉ सुरुचि शर्मा शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रशिक्षण लेने आए पिटकुल के कर्मचारी शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



