ग्राफिक एरा अस्पताल में हाइपरटेंशन पर जागरूकता सत्र, बोले विशेषज्ञ- ताजे फल सब्जी खाकर करें हाइपरटेंशन से बचाव
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के अवसर पर हाइपरटेंशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने हाइपरटेंशन से बचाव, उसके दुष्प्रभावों और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) को नियंत्रित रखने के लिए कम नमक वाला पोटेशियम युक्त आहार, डिब्बाबंद भोजन से परहेज, वजन नियंत्रण, पर्याप्त नींद और ताजे फल और सब्जियों का सेवन आवश्यक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विशेषज्ञों ने कहा कि अनियंत्रित उच्च रक्तचाप हृदय, किडनी, मस्तिष्क समेत शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए पोटेशियम युक्त आहार लेना, जंक एवं प्रोसेस्ड फूड से परहेज करना और नियमित शारीरिक गतिविधि अपनाना जरूरी है। धूम्रपान व शराब जैसी आदतों से दूरी बनाकर हाइपरटेंशन के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विशेषज्ञों ने हाइपरटेंशन को ‘साइलेंट किलर’ बताते हुए कहा कि कई बार इसके लक्षण देर से दिखाई देते हैं इसलिए नियमित ब्लड प्रेशर की जांच कराने आवश्यक है। विशेषज्ञों ने लोगों को दवाइयों का सेवन समय पर करने और अचानक सिरदर्द, चक्कर, थकान एवं सांस फूलने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। कार्यक्रम में मरीजों एवं उनके परिजनों ने हाइपरटेंशन से जुड़े विभिन्न सवाल विशेषज्ञ डॉक्टरों के सामने रखे, जिनका उन्होंने सरल और विस्तारपूर्ण तरीके से जवाब दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर ग्राफिक एरा हॉस्पिटल ने ‘हेल्थ संवाद’ नाम से डिजिटल हेल्थ मैगज़ीन का शुभारंभ किया। यह मासिक मैगज़ीन मरीज जागरूकता पहल के तहत नियमित रूप से प्रकाशित की जाएगी, जिसमें विभिन्न बीमारियों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पैनल चर्चा में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी, सीनियर कंसल्टेंट एवं कार्डियोलॉजी के हेड डॉ. राज प्रताप, डायबिटीज एवं एंडोक्रिनोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, न्यूरोसर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अंकुर कपूर और नेफ्रोलॉजी के कंसल्टेंट डॉ. अरुण जोशी शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


