ग्राफिक एरा से फिजिक्स ओलंपियाड के लिए टीम दक्षिण कोरिया रवाना
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड के लिए चयनित दल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण पूरा करके देहरादून से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गया। एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में छात्रों की वैज्ञानिक समझ और प्रयोगात्मक दक्षता का परीक्षण होता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों ने छात्रों को जटिल सिद्धांतों, प्रयोगात्मक तकनीकों, डेटा विश्लेषण, समस्या समाधान और समय प्रबंधन का अभ्यास कराकर अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के लिए तैयार किया। छात्रों के इस दल को कुलपति डॉ अमित आर भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर यूनिवर्सिटी परिसर से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व फरीदाबाद, पुणे, जोधपुर और हिसार के विभिन्न स्कूलों के छात्र कर रहें है। इस दल में स्वानिक गोयल, मानस गोयल, आयाम जैन, राघुकुल भूषण, जिनांश शाह, प्रणित माथुर, डी. जयंथ नायडू और हर्षित सिंह शामिल है। इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ डी के जोशी, डीन ऑफ एकेडमिक्स प्रो प्रमोद नायर, भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित राज सिंह और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


