Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

ग्राफिक एरा में तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन, एआई और डाटा से होगी बेहतर निर्णय प्रक्रिया

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मानव संसाधन विश्लेषण और एआई विषय पर तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन हो गया है। इसमें विशेषज्ञों ने मानव संसाधन और डाटा आधारित निर्णय प्रक्रिया में एआई के उपयोग पर विचार विमर्श किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समारोह में मुख्य अतिथि आईएसटीडी के अध्यक्ष अनूप कुमार ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के मौजूदा दौर में डाटा और एनालिटिक्स का महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सटीक विश्लेषण से बेहतर निर्णय संभव हैं और संस्थानों को प्रगति के लिए नई तकनीकों को अपनाते हुए डेटा का प्रभावी उपयोग करना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रो वीसी डॉ संतोष एस. सर्राफ ने कहा कि यह एआई का युग है, जिसमें इंसानों की भूमिका कम नहीं होगी, बल्कि और अधिक महत्वपूर्ण बनेगी। उन्होंने कहा कि डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया से कार्यक्षमता बढ़ेगी और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस तीन दिवसीय सम्मेलन में कई तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मानव संसाधन विश्लेषण, मैनपावर रिटेंशन, केस-आधारित निर्णय प्रक्रिया, कर्मचारी स्थायित्व (एट्रिशन) का अध्ययन, प्रेडिक्टिव व प्रिस्क्रिप्टिव एनालिटिक्स और एआई आधारित कार्यबल प्रबंधन जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज ने किया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के हेड डॉ अजय पांडे, डॉ नवनीत रावत, डॉ गिरीश लखेरा, डॉ ख्याति कपिल, डॉ रत्नांकर मिश्रा, डॉ शैव्य दीक्षित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।