Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 13, 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हिम्स जौलीग्रांट में क्यूलिनरी कार्निवल और पोस्टर जंक्शन का आयोजन

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डाइटीटिक्स विभाग की ओर से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित क्यूलिनरी कार्निवाल प्रतियोगिता में महक पुंडीर ने प्रथम स्थान हासिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के तत्वावधान में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट। विज्ञान के साथ खड़े रहें रही। मंगलवार को डाइटीटिक्स विभाग ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़ रहे थीम पर “क्यूलिनरी कार्निवल” और “पोस्टर जंक्शन” का आयोजन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

क्यूलिनरी कार्निवल के तहत प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किये और अपने व्यंजनों के पोषण संबंधी लाभ की जानकारी दी। वहीं “पोस्टर जंक्शन” के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को दर्शाते हुए पोस्टर एवं चार्ट प्रदर्शित किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. कंचन, डॉ. कौशिक पी. शर्मा एवं डॉ. स्मिता डिमरी ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें नर्सिंग छात्रा महक पुंडीर ने तिब्बती व्यंजन प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिमा पाल ने नेपाली व्यंजन के साथ द्वितीय स्थान हासिल जबकि वंदना कुमारी (जीडीए) ने गढ़वाली व्यंजन के लिए तृतीय स्थान प्राप्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान मुख्य अतिथि एवं निदेशक (अस्पताल सेवाएं) डॉ. हेम चंद्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों में संतुलित आहार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डाइटीशियन इंचार्ज स्वाति पुरोहित, प्रीति शर्मा, नेहा वशिष्ठ, अर्चना रानी, मानसी पंचभैया, वंदना तोमर, अंजली वर्मा, छवि त्यागी, युक्ता गुप्ता, अनुष्का प्रसाद एवं दीक्षा भंडारी इनविग हैल्थ केयर से रोहित कुमार सिंह, मोहन लाल का विशेष योगदान रहा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *