Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 11, 2026

हिमोत्सव-2026 : एसआरएचयू में दूसरे दिन भी बिखरे भारतीय लोक संस्कृति के रंग

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के स्थापना दिवस समारोह तीन दिवसीय “हिमोत्सव–2026” के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भारतीय लोक संस्कृतियों के रंग बिखरे। छात्र, छात्राओं और स्टाफकर्मियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव डॉ.स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। करीब तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में गढ़वाली, पंजाबी, गुजराती, बंगाली, हिमाचली, नेपाली, हरियाणवी तथा दक्षिण भारतीय संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत एमबीबीएस के छात्र अपूर्व ने शिव स्तोत्र पर नृत्य प्रस्तुति देकर की। स्कूल ऑफ योगा साइंसेज के उदित एंड ग्रुप ने गढ़वाली और हरियाणवी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। बीओटी स्टाफ ने गढ़वाली गीत पर समूह नृत्य पेश किया, जबकि बीपीटी के हेमंत एंड ग्रुप ने गुजराती नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नर्सिंग कॉलेज और बीपीटी के तेनजिन एंड ग्रुप ने नेपाली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एमबीबीएस के तरुण और धार्य ने तबला-सितार की जुगलबंदी से कार्यक्रम में संगीत का रंग घोला। बीपीटी के भाव्या एंड ग्रुप ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के अनीश व टीम ने हिमाचली गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

एचसीएन के आयुष एंड ग्रुप ने “मैं हूं रावण” पर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। एसएसटी की रिया एंड ग्रुप ने दक्षिण भारतीय नृत्य, बीपीटी के जसप्रीत व टीम ने पंजाबी नृत्य, एमबीबीएस की निया व टीम ने बॉलीवुड नृत्य तथा एमबीबीएस की शेरिल व टीम ने होली नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके अलावा एमबीबीएस के खुशी और कार्तिक ने डुएट डांस प्रस्तुत किया, जबकि स्कूल ऑफ योगा साइंसेज के राजगिरी व टीम ने योगासन की आकर्षक प्रस्तुति दी। सोलो गीत में कुलदीप, डॉ. पीयूष राय, अभिषेक सक्सेना, मीनाक्षी धस्माना, अमन, सुमित और दीपक ने अपनी गायकी से सराहना बटोरी, जबकि राघव ने सोलो डांस से दर्शकों की खूब तालियां हासिल कीं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *