दीपक रावत बने भारतीय जनता पार्टी रायपुर युवा मंडल के अध्यक्ष

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव को देखते हुए देहरादून में दीपक रावत के कार्यों व पार्टी के प्रति समर्पित भाव को देखते हुए उन्हें रायपुर युवा मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर दीपक रावत ने भाजपा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी के प्रति एक समर्पित सिपाही की तरह कार्य करेंगे। साथ ही पार्टी की हर योजनाओं को घर-घर तक पहुचायेंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के साथ खड़े हैं। साथ ही जनता की हर बात को सरकार तक पहुचाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व दिया, उसे पूरी निष्ठा, समर्पण से निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






