Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

देहरादून में 86 स्पा सेंटरों में पुलिस के छापे, किए चालान, साढ़े आठ लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला

देहरादून में स्पा सेंटरों पर पुलिस का रुख सख्त होता जा रहा है। एक साथ पूरे जिले भर की पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान नियमों का पालन न होने पर 86 सेंटरों का चालान करते हुए आठ लाख 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

देहरादून में स्पा सेंटरों पर पुलिस का रुख सख्त होता जा रहा है। एक साथ पूरे जिले भर की पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान नियमों का पालन न होने पर 86 सेंटरों का चालान करते हुए आठ लाख 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही उन्हें नियमों का पालन करने की कड़ी चेतावनी दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने दो दिन पहले पुलिस को स्पा सेंटरों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। कहा गया कि इसमें कार्यरत कर्मियों का ब्योरा दर्ज किया जाए। साथ ही सेंटरों में लोगों की एंट्री रजिस्टर में उनके नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि दर्ज कराने के साथ ही सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे। इन नियमों के पालन की जांच को लेकर पुलिस अब सेंटरों में छापेमारी कर रही है। इसी के तहत जिले के सभी थानों की पुलिस ने स्पा सेंटरों में छापे मारे।
थाना क्लेमन्टाउन
स्पा सेंटरों की संख्या- 01, चालान: 01,
थाना राजपुर
स्पा सेंटरों की संख्या- 15
चालान- 08
कोतवाली ऋषिकेश
स्पा सेंटरों की संख्या- 06
चालान- 02
कोतवाली पटेलनगर
स्पा सेंटरों की संख्या- 17
चालान- 17
थाना कैण्ट
स्पा सेंटरों की संख्या- 08
चालान- 08
थाना बसन्त विहार
स्पा सेंटरों की संख्या- 19
चालान- 18
थाना नेहरू कालोनी
स्पा सेंटरों की संख्या- 07
चालान- 06
थाना डालनवाला
स्पा सेंटरों की संख्या- 18
चालान – 18
कोतवाली नगर
स्पा सेंटरों की संख्या – 07
चालान- 07
कोतवाली डोईवाला
स्पा सेंटरों की संख्या- 01
चालान- 01
थाना रायपुर
स्पा सेंटरों की संख्या- 01
चालान- nil