ग्राफिक एरा के शार्दुल को स्कीइंग में स्वर्ण पदक
ग्राफिक एरा के शार्दुल थपलियाल ने इंटर यूनिवर्सिटी स्कीइंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता गांदरबल की सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शार्दुल थपलियाल देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने इंटर यूनिवर्सिटी स्कीइंग चैंपियनशिप में स्की माउंटेनियरिंग (स्प्रिंट) स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। इस दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


