Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

ग्राफिक एरा ने देहरादून के छह ब्लॉकों के स्कूली बच्चों को दिया कंप्यूटर प्रशिक्षण

देहरादून में ग्राफिक एरा के विशेषज्ञों ने देहरादून के छह विकासखंडों के स्कूली बच्चों को डिजिटल और कंप्यूटर आधारित तकनीकी प्रशिक्षण दिया। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर एडेड सर्टिफिकेट ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को आज प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डा. अमित आर. भट्ट ने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी क्रांति का है, जहाँ एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे क्षेत्र भविष्य की शिक्षा और रोजगार के प्रमुख आधार बन रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद श्री सच्चिदानंद भारती ने कहा कि कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और निरंतर प्रयास से ही लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला और ग्राफिक एरा संस्थान के प्रयासों की सराहना की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम देहरादून जनपद के छह विकासखंडों में कालसी, चकराता, विकासनगर, राजपुर, सहसपुर एवं डोईवाला के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर एवं डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 60 छात्र छात्राओं ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान दिए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूशन ऑफ़ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग (डाइट) ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डा. अनुपम सिंह, डायट की प्रधानाचार्य सुश्री हेमलता गौर उनियाल, प्रवक्ता सुश्री ऋचा जुयाल , प्रोग्राम कॉर्डिनेटर शिवाशीष डौंडियाल, अन्य शिक्षा शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सोनल मल्होत्रा ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।