Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर दून इंटरनेशनल स्कूल में पोस्टर मेकिंग कंपटीशन, 26 छात्रों को मिला आकर्षक पुरस्कार

दून इंटरनेशनल स्कूल सीनियर विंग में भारत सरकार के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के “जिज्ञासा” कार्यक्रम के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण पर एक पोस्टर मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। ये आयोजन सीएसआईआर – भारतीय पेट्रोलियम संस्थान एवं सोसाइटी फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इन साइंस टेक्नोलॉजी एंड अग्री के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें विभिन्न स्कूल्स के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आयोजन में विभिन्न स्कूल्स के 26 छात्रों को आकर्षण इनाम के साथ मोमेंटो एवं अवॉर्ड सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय पैट्रोलियम संस्थान के निदेशक डॉ हरेंद्र सिंह बिष्ट ने छात्रों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार वितरण के बाद अपने ओजस्वी उद्बोधन में उपस्थित छात्र- छात्राओं की ऊर्जा के विभिन्न रूपों के बारे में समझाया और जीवन में ऊर्जा संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ दिनेश बर्थवाल द्वारा प्रेषित किया गया। पोस्टर मेकिंग कंपटीशन के ज्यूरी सदस्य डीएवी कॉलेज के प्रो हरिओम शंकर, एसजीआरआर यूनिवर्सिटी की डॉ नेहा सक्सेना एवं डीआईएस की  अनीता देवी ने विजेताओं के नाम घोषित किए। पोस्टर मेकिंग कंपटीशन में दो वर्गों में छात्रों ने भाग लिया। पहले वर्ग में कक्षा 6 से 8 के छात्र दूसरे वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। पुरस्कृत छात्रों की कृति को दून इंटरनेशनल स्कूल में आगामी होने वाली पीटीएम के दिन प्रदर्शित किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का संचालन दून स्कूल समन्वयक काजल क्षेत्री ने किया। कार्यक्रम में आयोजन सचिव डॉ कुँवर राज अस्थाना, जिज्ञासा कार्यक्रम की समन्वयक डॉ आरती तथा टीम के सदस्य डॉ ज्योति पोरवाल, डॉ कमल कुमार, अंजलि भटनागर, सपना पैन्यूली, संजय कुमार , गोकुल कुमार व पंकज भास्कर उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *