Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 13, 2026

वैक्सीनेशन से पहले उत्तराखंड में कोरोना का हमला हुआ कम, आज मिले 209 संक्रमित, चार पुरुषों की मौत

उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीन 16 जनवरी से हैल्थ एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगाई जाएगी। वहीं, इससे पहले कोरोना का हमला कम होता जा रहा है। आज प्रदेश में 209 नए संक्रमित मिले। चार लोगों की कोरोना से मौत हुई। कोरोना से 289 लोग स्वस्थ भी हुए। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 91170 हो गई है। इनमें से 88761 लोग स्वस्थ हुए। प्रदेश में कोरोना से अब तक 1593 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में कोरोना के कुल 2552 एक्टिव केस हैं। आज भी देहरादून में सर्वाधिक 97 व नैनीताल में 45 लोग संक्रमित मिले। आज कोरोना पुरुषों पर भारी पड़ा। एम्स ऋषिकेश में 52 वर्षीय पुरुष, दून मेडिकल कॉलेज में 85 वर्षीय पुरुष, कैलाश अस्पताल में 82 वर्षीय दो पुरुषों की कोरोना से मौत हुई।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।