Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

देहरादून में बड़ा हादसा, कंटेनर से टकराई कार, तीन युवक और तीन युवतियों की मौत, एक घायल

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात रेज रफ्तार कंटेनर से इनोवा कार की टक्कर होने पर कार एक पेड़ से जा टकराई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन युवक और तीन युवतियों की मौत हो गई। वहीं, उनका एक साथ घायल है। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छात्र थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसा कैंट क्षेत्र में ओएनजीसी चौक के पास देर रात हुआ। इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकरा गई। कार की टक्‍कर इतनी तेज थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट ही चिपक गया। इसके बाद कार गलत दिशा में करीब 100 मीटर पर एक पेड़ से टकराई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसे में कार के परखच्‍चे उड़ गए। मृतकों की पहचान गुनीत (19 वर्ष) पुत्री तेज प्रकाश सिंह निवासी साई लोक जीएमएस रोड देहरादून, कुणाल (23 वर्ष) पुत्र जसवीर कुकरेजा निवासी राजेंद्र नगर देहरादून मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, नव्या गोयल (23 वर्ष) पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड देहरादून, अतुल अग्रवाल (24 वर्ष) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड  देहरादून , कामाक्षी (20 वर्ष) पुत्री तुषार सिंघल निवासी कांवली रोड देहरादून और ऋषव जैन (24 वर्ष) पुत्र तरुण जैन निवासी राजपुर रोड देहरादून के रूप में हुई है। सिधेश अग्रवाल( 25 वर्ष) पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड गंभीर रूप से घायल है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।