Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

प्रबंधन मे कोई कसर नही, हर आपदा से बखूबी निपटती रही है सरकार: मनवीर सिंह चौहान

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि धामी सरकार किसी भी आपदा की चुनौती का मजबूती से सामना करती रही है। खुद को कार्यों के बूते समय समय पर सरकार ने साबित किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग मे ट्रेवलर हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये गए हैं। सीएम खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। परिवहन विभाग के अलावा प्रशासनिक स्तर पर जांच करायी जा रही है कि चूक कहाँ पर हुई। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग ही नही अन्य मार्गों पर सुरक्षित और सुव्योस्थित यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चौहान ने कहा कि जमीन मे आपदा प्रबंधन के कार्यों मे जूझ रहे कर्मियों और और अधिकारियों पर पैनी नजर है। अल्मोड़ा मे हुए अग्निकांड मे तीन आईएफएस अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की गयी है। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए संदेश साफ है कि जिम्मेदारी से कार्य करना ही होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि अन्य वर्षों की भाँति इस बार तापमान अधिक बढ़ा है और बारिश कम हुई है। वहीं उत्तर भारत के साथ ही देश के कई राज्य आग की घटना से पीड़ित है, लेकिन कांग्रेस और उसके बड़े नेताओं को उत्तराखंड मे ही अधिक दिक्कतें दिखती रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चौहान ने कहा कि हर आपदा से पहले सरकार की हर तैयारी रही है और समय पर मानवीय सहायता पहुंचाने मे कोई कोर कसर नही छूटी है। बरसात हो या आग की घटनाएं समय पर इंतजाम किये गए हैं और सरकार हर जरूरतमंद तक पहुंचती रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि विपक्ष को सवाल करने के बजाय परिस्थितियों का आकलन कर सकारात्मक सुझाव के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। राज्य मे सुरक्षित और सुव्यस्थित परिवहन या व्यवस्थाओं के कारण लाखों लोग तीर्थ या पर्यटन के लिए आ रहे हैं। यह सुरक्षित राज्य के प्रति भरोसे का ही नतीजा है। कांग्रेस को नकारात्मक मानसिकता से बाहर आने की जरूरत है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।